राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर/सब एडिटर चीफ),
सिरमौर जिले के राजगढ़ उपमंडल की कविता चौहान ने कॉलेज कैडर की एसिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। कविता राजगढ़ की तीर गनोह पंचायत की रहने वाली है। उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा तीर गनोह स्कूल से की। उसके बाद की शिक्षा माध्यमिक पाठशाला उलख कटोगा और राजकीय उच्च विद्यालय सनौरा से की। कविता ने अपनी बाहरवीं कक्षा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से की। उसके बाद कविता ने अपनी बीएससी डिग्री कॉलेज सोलन से की और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमएससी की । वर्तमान में वो शिमला विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। कविता की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…
ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…
निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…