शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
डीएसपी ठियोग सिद्दार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एनडीपीएस मामला – थाना ठियोग आज दिनांक 28/07/2025 को एएसआई रंजय, थाना ठियोग की सूचना पर धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। सूचना में एएसआई रंजय ने बताया कि सुबह 4:50 बजे, वह पुलिस टीम के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छैला के पास चेकिंग नाका लगा रहे थे। सुबह 5:20 बजे एक सफेद रंग की कार संख्या HP 28A 8854 नाके पर आई। पुलिस दल ने कार को रुकने का इशारा किया। चालक से उसकी पहचान के बारे में पूछा गया और उसकी कार की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर, ओंकार पुत्र हिम्मत सिंह निवासी गाँव अलसोगी, डाकघर समाली, तह. सरकाघाट, जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष के कब्जे से 3.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…