Uncategorized

रीना कश्यप का सरकार पर गंभीर आरोप: भ्रष्टाचारियों को दे रही संरक्षण

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

पच्छाद से भाजपा विधायक रीना कश्यप ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम के महाप्रबंधक विमल नेगी की संदिग्ध मौत के मामले में सरकार ने न केवल आरोपित अधिकारियों को संरक्षण दिया है, बल्कि उन्हें दोबारा महत्त्वपूर्ण पदों पर तैनात कर दिया गया है।जारी बयान में रीना कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आरोपियों को बचाने और पुरस्कृत करने में जुटी है, जबकि न्याय की मांग करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी मुख्यमंत्री के फैसलों से असहमत रहे, चाहे वे वरिष्ठ आईएएस हों या आईपीएस, उन्हें पद से हटाकर दंडित किया गया।रीना कश्यप ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विमल नेगी की पत्नी को न्याय दिलाने का वादा किया था, लेकिन अब वे उन्हीं आरोपियों को संरक्षण देकर पीड़ित परिवार के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने सरकार की इस कार्यप्रणाली को असंवेदनशील और पक्षपातपूर्ण बताया तथा मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो।विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है और ऐसे में कांग्रेस को दोबारा सत्ता में आने में कई दशक लग सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago