राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
शिक्षा खंड राजगढ़ के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक पाठशाला पबियाना में संयुक्त रूप से “वन लाइफ मिशन” के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में लगभग 100 देवदार के पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे पर्यावरण संवर्धन अभियान का हिस्सा है, जिसकी प्रेरणा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी माता के नाम एक पौधा लगाकर दी गई।
इस आयोजन में दोनों विद्यालयों की स्कूल प्रबंधन समितियों के सभी सदस्य उपस्थित रहे। चूंकि यह अभियान “माँ के नाम एक पेड़” को समर्पित है, इसलिए कार्यक्रम को विशेष बनाने हेतु लगभग 60 विद्यार्थियों की माताएं भी इसमें शामिल हुईं और अपने बच्चों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। वन विभाग से फॉरेस्ट गार्ड सुलेखा ठाकुर और वन मित्र ने भी उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व और लाभों के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर व पवन ने भी कार्यक्रम में भाग लेते हुए इस पुनीत प्रयास की सराहना की। विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्या इंदिरा चौहान ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अभिभावकों, माताओं, अध्यापकों एवं छात्रों का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि विद्यालय परिवार सभी लगाए गए पौधों की देखभाल व संरक्षण सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी बच्चों और अभिभावकों के लिए दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था की गई, जिससे पूरे आयोजन का समापन स्नेह और आत्मीयता के साथ हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के जिला सिरमौर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। शिलाई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे आईजीएमसी शिमला…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्टेट…
निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों और कथित जाली कृषक…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…