राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से राजगढ़ में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत अवसर की जानकारी देते हुए संयोजक भोला नाथ साहनी ने बताया कि यह शिविर मानवता की सेवा और जीवनदान के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर का आयोजन रविवार, 27 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे से किया जाएगा। आयोजन स्थल संत निरंकारी सत्संग भवन, राजगढ़ रहेगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर संत निरंकारी मिशन की उस प्रेरणा का प्रतीक है, जिसमें बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के संदेश कि रक्त नालियों में नहीं, नाड़ियों में बहे को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। संयोजक साहनी जी ने बताया कि यह शिविर संत निरंकारी मिशन की ओर से आयोजित कई सेवा कार्यों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें समाज कल्याण और जीवन रक्षा को सर्वोपरि रखा जाता है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, युवाओं व समाजसेवियों से अपील की कि वे इस महाअभियान में भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान कर अधिक से अधिक लोगों को जीवनदान देने में अपना योगदान दें।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…