Uncategorized

सड़क हादसे में AHDO जगत भारद्वाज का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह की देवना थनगा पंचायत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। थनगा गांव निवासी व उद्यान विभाग में सहायक विकास अधिकारी (AHDO) के पद पर कार्यरत जगत भारद्वाज का एक सड़क हादसे में निधन हो गया।जानकारी के मुताबिक शनिवार रात को, रविवार की छुट्टी के कारण वे कुछ साथियों के साथ सेब मंडी पिंजौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पिंजौर टिपरा के पास सड़क पार करते समय एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। साथियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।मूल रूप से थनगा गांव के निवासी जगत भारद्वाज वर्तमान में नौहराधार में उद्यान प्रसार अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वे एक मिलनसार, कर्मठ, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनके असामयिक निधन से पूरे नौहराधार क्षेत्र में शोक की लहर है।किसान सभा संगड़ाह खंड और हाटी समिति संगड़ाह ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि वे मार्च 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। रविवार को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव थनगा में पूरे सम्मान के साथ किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

किन्नौर प्रवास पर रहेंगे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा और शिलान्यास

सुरजीत नेगी । रिकांगपिओ। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह…

7 hours ago

चौपाल में चूड़धार जाते समय हादसा, 25 वर्षीय युवती की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। चूड़धार की ओर जाते समय मूढ़ा के पास रास्ते में गिरने से…

1 day ago

कहासुनी बनी खूनी जंग! सोलन में तेजधार हथियार से हमला, एक युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के चौक बाजार के समीप शुक्रवार देर शाम…

1 day ago

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

2 days ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

2 days ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

2 days ago