Categories: Uncategorized

अश्लील एसएमएस प्रकरण: स्कूली छात्रा को मैसेज भेजने वाला शिक्षक गिरफ्तार, आज होगा कोर्ट में पेश

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।

स्कूली छात्रा को अश्लील एसएमएस भेजने के मामले में शनिवार को राजगढ़ पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई छात्रा के अभिभावकों की शिकायत के आधार पर की गई, जो 9 जुलाई को महिला थाना सोलन में दर्ज करवाई गई थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना सोलन ने यह केस ऑनलाइन माध्यम से राजगढ़ थाना को ट्रांसफर कर दिया।शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक छात्रा की सहेली के जरिए लंबे समय से उसे आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेज रहा था। इस बीच शिक्षक का तबादला भी किसी अन्य स्कूल में हो चुका था, लेकिन व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। मामले की जांच और पुख्ता सबूतों के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी को पहले हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिली थी, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया। इसके बाद आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत के लिए याचिका दायर की, मगर वहां से भी उसे राहत नहीं मिल पाई।डीएसपी राजगढ़ वी.सी. नेगी ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी शिक्षक को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और छात्रा व उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago