मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर मंडल भाजपा ने सुना प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में देश की जनता को संबोधित किया। इसी कड़ी में सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के 113 बूथों पर भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना, इसी के तहत सुंदरनगर शहर के भोजपुर बूथ पर मंडल महामंत्री व नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश वर्मा सहित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर सुना और उनके नक्शे कदम पर आगे बढ़ने का प्रण लिया। इस मौके पर मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए ‘मन की बात’ ईश्वर रूपी जनता जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे लिए ‘मन की बात’ एक कार्यक्रम नहीं है, मेरे लिए एक आस्था, पूजा, व्रत है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुझे लगता ही नहीं है, कि मैं, आपसे थोड़ा भी दूर हूं। उन्होंने कहा कि मैं हर महीने में देश के लोगों के हजारों संदेशों को पढ़ता हूं, हर महीने में देशवासियों के एक से एक अद्भुत स्वरूप के दर्शन करता हूं। पचासों साल पहले मैंने अपना घर इसलिए नहीं छोड़ा था कि एक दिन अपने ही देश के लोगों से संपर्क ही मुश्किल हो जाएगा, जो देशवासी मेरा सब कुछ है, मैं उनसे ही कट करके जी नहीं सकता था।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

7 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

9 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

10 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

13 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

13 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

13 hours ago