मुख्य समाचार

सिरमौर : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 और 3 मई को सिरमौर प्रवास पर

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 मई और 3 मई को सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे।  सरकारी  प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है। राज्यपाल 2 मई को प्रातः 10:05 बजे माता श्री रेणुका जी के दर्शन करेंगे तथा झील की परिक्रमा करेंगे। इसके पश्चात 11:35 बजे राज्यपाल श्री रेणुका जी डैम साइट जायेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल सांय 3 बजे रेणुका जी से प्रस्थान कर 5 बजे सर्किट हाउस नाहन पहूंचेंगे। राज्यपाल 3 मई प्रातः 9 बजे सर्किट हाउस नाहन में  जिला अधिकारियों की बैठक करेंगे। इसके उपरांत प्रातः 10:30 बजे सर्किट हाउस में ही काला आम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स की बैठक में भाग लेंगे।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रातः 11:50 बजे माँ बालासुंदरी गौ-शाला जायेंगे, इसके उपरान्त दोपहर 12:20 बजे आमवाला में वन विभाग की एस.एच.जी. (SHG) के साथ संवाद करेंगे। राज्यपाल सांय 3:10 बजे माता बालासुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर जायेंगे, इसके उपरांत सांय 3:40 बजे सुकेती फोसिल पार्क, सुकैती जायेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

2 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

3 days ago

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

6 days ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

7 days ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 week ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 week ago