मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा अब किसानों के लिए भी वरदान साबित होने लगी है। मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के बलद्वाड़ा क्षेत्र में गांव बारी में सोलर सिंचाई योजना किसानों के लिए आर्थिक हरियाली की सौगात लेकर आई है। बंजर भूमि में अब नगदी फसलें लहलहरा रही हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ता की ओर कदम बढ़ा रही है। बारी गांव में सोलर सिंचाई योजना से क्षेत्र की लगभग 30 हैक्टेयर भूमि के लिए सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होने से अब किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ नगदी फसलें भी उगा रहे हैं। इससे पूर्व गांव के लोग वर्षा जल पर निर्भर थे, लेकिन पानी के महत्व को समझते हुए कृषि विभाग के सहयोग से बारी में खड्ड पर चैकडैम बनाकर सोलर सिंचाई योजना का निर्माण किया। इसके लिए गांव के लोगों ने कृषक विकास संघ का गठन करके भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट के तकनीकी मार्ग दर्शन से सोलर योजना को क्रियांवित किया गया। इस योजना के तहत बारी गांव के किसानों को शून्य लागत पर सोलर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। योजना के तहत चैकडैम, सामुदायिक जल वितरण टैंक तथा सोलर पंप आदि विभाग द्वारा मुफ्त स्थापित किए गए तथा अब किसानों को शून्य लागत पर सिंचाई सुविधा मिल रही है। किसान अब नगदी फसलों के साथ-साथ अपने खेतों में खीरा बैंगन, घीया, प्याज, लहसुन, गंदम, धान, मक्की तथा गन्ने की फसल उगा रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है।योजना से लाभान्वित हुए लाभार्थी किसानों ने कहा कि सोलर ऊर्जा के माध्यम से खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने से उनके गांव में आज खुशहाली आई है तथा अब वे शून्य लागत पर सिंचाई सुविधा मिलने से नगदी फसलें उगा रहे हैं। उपमंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी सरकाघाट धर्मपाल ठाकुर ने कहा कि विभाग ने गांव में बारी नाला पर सामुदायिक आधार पर 8 लाख रुपये की लागत से 10 एचपी की क्षमता का सोलर पंप स्थापित कर 24.59 लाख रुपये से चैकडेम का निर्माण किया है। इसकी जल भंडारण क्षमता 47210 घन मीटर है । उसके बाद एक लाख 10 हजार रुपए से 30 घन मीटर क्षमता का सामुदायिक वितरण टैंक भी बनाया है। इस पर 16 वितरण चैंबर स्थापित किए गए हैं। अब गांव के लोगों ने पारंपरिक फसलों के साथ-साथ नगदी फसलें उगाना आरंभ की है, जिससे बारी गांव के 65 लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…