मुख्य समाचार

मंडी : नगर परिषद सुंदरनगर की 45 हजार जनसंख्या का जिम्मा होगा चार कर्मचारियों के हवाले

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

प्रदेश की सबसे बड़ी नगर परिषद सुंदरनगर में पिछले लंबे समय से अव्यवस्था का आलम है | 1 मई से नगर परिषद क्षेत्र की 45,000 की जनसंख्या का जिम्मा सिर्फ चार कर्मचारियों के हवाले होगा। 31 मई को एक और कर्मचारी की सेवानिवृति के बाद यह संख्या चार रह जाएगी। नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष सहित करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों के पद रिक्त होने से नगर परिषद का कार्य करना बेहद मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों को भी अपने कार्य करवाने के लिए परेशानियों से जूझना होगा। पिछले चार माह से कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। पद रिक्त होने के बाद से इसका कार्यभार एसडीएम सुंदरनगर देख रहे है। लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद यह पद पूरी तरह से खाली हो गया है। ऐसे में नगर परिषद के माध्यम से होने वाले विकास कार्य भी अब लटक गए हैं। नगर परिषद में इस समय ड्राफ्समैन, अकाउंटेंट, कनिष्ठ अभियंता और एक क्लर्क सहित एक अन्य कर्मचारी कार्यरत है। इनमें से भी सुपरवाइजर राजेंद्र सेन 31 मई को सेवानिवृत हो जाएंगे। जिसके बाद नप में मात्र चार स्थाई कर्मचारी ही शेष रह जाएंगे। नगर परिषद में कुल 96 पदों में से 55 पद रिक्त पड़े हुए हैं। कई पद पिछले लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। मामले को लेकर नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द इन पदों को भरना चाहिए. उन्होंने कहा कि पद रिक्त होने से नगर परिषद को कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद में वर्तमान में कार्यकारी अधिकारी सहित सीनियर असिसटेंट के 2, जूनियर इंजीनियर, सेनिटेरी इंस्पेक्टर, क्लर्क, कम्यूनिटी आर्गेनाइजर, फीटर, लाईबे्ररी अटेंडेंट, कैटल पाउंड अटेंडेंट, चौकीदार व चालक के दो, मिस्त्री के 4, माली के 2, चौकीदार के 20 और बेलदार के 18 पदों सहित कुल 55 पद रिक्त चल रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago