खेल जगत

मनाली : डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में हुआ दो दिवसीय ‘स्पोर्ट्स मीट’ का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल में 28 और 29 अप्रैल को दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट बड़े ही उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। बच्चों को खेलों के साथ जोड़ने के लिए शारीरिक शिक्षक की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से बारहवीं के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस खेल कूद सम्मिलन के अंतर्गत एथलीट से संबंधित सभी प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ 28 अप्रैल को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य महोदय आर एस राणा के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में बने चारों सदनों आर्यभट्टा, दयानंद ,हंसराज और टैगोर के छात्रों ने मार्च पास किया। उसके उपरांत 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मीटर 1500 मीटर की दौड़ का आयोजन करवाया गया। इन प्रतियोगिताओं में 100 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान अनुज बौद्ध, दूसरा स्थान अर्जुन तथा तृतीय स्थान अर्जुन सिंह ने हासिल किया। 200 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान सत्यम ठाकुर, द्वितीय स्थान शिवम ठाकुर, तीसरा स्थान उदय बोध ने हासिल किया। 400 मीटर की दौड़ में अनुज बौद्ध प्रथम, आकाश द्वितीय तथा अर्पित तीसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर की दौड़ में कबीर प्रथम, ईशान द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहा। 1500मीटर की दौड़ में अनमोल प्रथम, अनुज बोध द्वितीय तथा अर्पण तीसरे स्थान पर रहा। 100 मीटर दौड़ में लड़कियों की प्रतियोगिता में पलक प्रथम स्थान पर, प्रियांशी द्वितीय तथा हसीन तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर की दौड़ में चाहत प्रथम, पलक द्वितीय तथा अनन्या तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर की दौड़ में आयुषी प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय तथा हसीन तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर की दौड़ में हसीन प्रथम, सानिया द्वितीय, तमन्ना शर्मा तृतीय स्थान पर रही। 1500 मीटर की दौड़ में चाहत प्रथम, रितिका द्वितीय तथा हसीन स्थान पर रही 29 अप्रैल को स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह में डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की। मुख्य अतिथि महोदय ने सभी विजयी प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक देकर पुरस्कृत किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य को लेकर ही स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाना बहुत आवश्यक है। शिक्षा का छात्र जीवन में जितना महत्व है, उतना ही खेलों का भी है। इसलिए सभी छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अधिक से अधिक खेलों में हिस्सा लेना चाहिए, क्योंकि खेलें जहां  हमें सेहत प्रदान करती है, वहीं खेलें शरीरिक व मानसिक विकास में भी अहम योगदान देती हैं। उन्होंने बच्चों को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

12 hours ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

12 hours ago

कालाअम्ब के गत्ता उद्योग में भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र कालाअम्ब में गुरुवार को उस समय…

13 hours ago

सड़क किनारे खेत में जा गिरा ट्रक, चालक व परिचालक सुरक्षित

चंबा ( ओपी शर्मा , संवाददाता ), जिला चम्बा के धरवाला–कुंडी तुर सड़क मार्ग पर…

14 hours ago

ददाहू महाविद्यालय में विषय चयन एवं रोजगार अवसरों पर प्रेरक अभिमुखीकरण (इंडक्शन) कार्यक्रम आयोजित

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी, ददाहू में नवप्रवेशी…

2 days ago

जोबरंग पुल समस्या के समाधान के लिए प्रशासन सक्रिय, किसानों की सुविधा हेतु तत्काल कदम उठाने के निर्देश:

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने आज जोबरंग पुल…

2 days ago