मुख्य समाचार

शिमला : कुलदीप सिंह पठानिया महाराष्ट्र राज्य के पाँच दिवसीय अध्ययन प्रवास पर     

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),        

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 01 मई, 2023 से 04 मई, 2023 तक महाराष्ट्र राज्य के अध्ययन प्रवास पर पुणे तथा मुम्बई में रहेंगे। अध्ययन प्रवास के लिए पठानिया 30 अप्रैल, 2023 को शिमला से चण्ड़ीगढ के लिए प्रस्थान करेंगे। पठानिया 02 मई, 2023 को पुणे में  एम० आई० टी० स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे के राजनितिक नेतृत्व और सरकार (एम० पी० जी०) में मास्टर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गौरतलब है कि पठानिया को एम० आई० टी० वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटी द्वारा कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए आयोजित संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। पठानिया इस अवसर पर “सार्वजनिक जीवन के माध्यम से देश की सेवा करने वाले युवाओं के सामने अवसर और चुनौतियां” (राजनीति और न्यायपालिका पर विशेष ध्यान) विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। इस अवसर पर पठानिया एम० आई० टी० विश्व विद्यालय पुणे में कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों से रूबरू होंगे तथा उनके साथ बतौर विधान सभा अध्यक्ष तथा एक अधिवक्ता होने का अनुभव सांझा करेंगे तथा युवाओं के साथ सार्वजनिक जीवन में आने वाली बाधाओं तथा उसमें किये जाने वाले सुधार पर गहनता से चर्चा करेंगे। पठानिया एम०आई०टी० विश्व विद्यालय के संस्थापक सदस्य राहूल वी० करड़ के साथ राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के विभिन्न दृष्टिकोणों पर भी चर्चा करेंगे। जबकि पठानिया 03 मई, 2023 को सुबह 11:00 बजे जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर, बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई में एम० आई० टी० पुणे के संरक्षकों और राजनीतिक दिग्गजों की बैठक में भाग लेंगे। पठानिया 04 मई, 2023 को मुम्बई से चण्ड़ीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 05 मई, 2023 को शिमला पहुंचेंगे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago