राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
बार एसोसिएशन राजगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन राजगढ़ में एसोसिएशन की आयोजित बैठक में किया गया | बैठक की अध्यक्षता यशपाल चौहान ने की और बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का चुनाव व गठन सभी बार मेंबर की सर्व सहमति से किया गया | नई कार्यकारिणी में रणजोत सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुनने के अतिरिक्त अनिल शर्मा को उपाध्यक्ष, अभिषेक शर्मा को सचिव, राकेश कुमार को सह सचिव और मनीष ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया | इसके अतिरिक्त कपिल चौहान, राकेश चौहान, विश्वजीत सिंह, आरएस पुंडीर, रघुवीर व सचिन ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया | रणजोत सिंह ठाकुर ने उन्हें सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुने जाने के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया और कहा कि अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं के निवारण के लिए वह अपना पूरा प्रयास करेंगे | उनका यह प्रयास भी रहेगा कि बार एसोसिएशन राजगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर जनहित के कार्यो में भी सहयोग करे |
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…