मुख्य समाचार

सोलन : 3 मई को ठोडो मैदान सोलन में किया जाएगा रोजगार मेले का आयोजन

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा 3 मई को जिला के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 3 मई को ठोडो मैदान सोलन में प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा विभिन्न प्रकार के पदों हेतु नियुक्तियां की जाएंगी। रोज़गार मेले में विभिन्न रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, बी.एस.सी, एम.एस.सी, बी.फार्मा, डी.फार्मा, आई.टी.आई फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक, वेलडर, आॅटोमोबाईल, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, बी.टैक, एम.टैक, इलैक्ट्रिकल कैमिकल, कम्प्यूटर सांइस, फुटवियर में डिप्लोमा व डिग्री निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि रोज़गार के लिए युवाओं की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि निजि क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, बायोडाटा तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो सहित आमन्त्रित है। उन्होंने यह भी बताया कि अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-227242, 7876826291, 7018918595 व 9817069798 पर सम्पर्क कर सकते है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मनाली में पुलिस का बड़ा एक्शन, किराए के कमरे से 26.200 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), मनाली: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में नशे के खिलाफ…

42 minutes ago

धर्मशाला में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी खाई में गिरी, युवक की मौत, एक गंभीर घायल

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

राजगढ़ के शिलाबाग क्षेत्र में 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला, गिरने से मौत की आशंका

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। सिरमौर जिले के पुलिस थाना राजगढ़ के तहत पुलिस चौकी शिलाबाग…

4 hours ago

सर्पदंश से आंगनबाड़ी सहायिका की मौत, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डाडासीबा क्षेत्र से एक दुखद घटना…

4 hours ago

कसौली ब्लाइंड मर्डर केस का 4 घंटे में खुलासा, पत्नी और कथित प्रेमी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), दिनांक 5 जुलाई को सोलन जिले के कसौली…

23 hours ago

पिता की मौत से उजड़ गया परिवार, चार बेटियों के सिर से उठा साया

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब उपमंडल के धौलाकुआं क्षेत्र में बिजली लाइन बिछाने…

1 day ago