मुख्य समाचार

सिरमौर : भारतीय थल सेना में भर्ती हेतु ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

अग्निवीर सामान्य डयूटी श्रेणी के लिए कंम्पुटराज्ड ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा 17 अप्रैल 2023 से देशभर में 376 केंन्द्रो पर 176 विभिन्न स्थानों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में देशभर के युवाओं ने बहुत उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की ओर से कर्नल शलव सनवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शिमला और सोलन परीक्षा केंन्द्रो में शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर साहित चार जिलों के उम्मीदवारों ने काफी संख्या में भाग लिया। शिमला में यह परीक्षा एच.पी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिमला तथा सोलन में ग्रीन हील्ज इंजिनियरिंग कॉलेज के केन्द्रों में 17 अप्रैल से 26 अप्रैल 2023 तक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा की बदली हुई कार्यप्रणाली चयन के दौरान संज्ञानात्मक पहलू पर अधिक ध्यान सुनिश्चित करेगी। इसकी देश भर में व्यापक पहुंच होगी और भर्ती रैलियों के दौरान देखी जाने वाली उम्मीदवारों की बड़ी संख्या को कम करके और उन्हें अधिक प्रबंधनीय एंव संचालन करने में आसान बनाया जाएगा ताकि भर्ती रैलिया उम्मीदवारों को और अनुकूल हो। कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि संशोधित प्रणाली भर्ती प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी बनाएगी और इसे देश में उपलब्ध नवीनतम आईटी अवसंरचना का अधिकतम उपयोग करने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि नई भर्ती प्रक्रिया 3 चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में सभी उम्मीदवार जिन्होनें ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है उन्हें ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा से गुजरना होगा, जो कि वर्तमान में पूरे देश में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जा रही है। दूसरे चरण में चुने गए उम्मीदवारों को संबधित सेना भर्ती कार्यालयों द्वारा निर्धारित स्थानों पर विभिन्न चरणों में जून 2023 से भर्ती रैलियों के लिए बुलाया जाएगा। इन उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टैस्ट, फिजिकल मैंजरमेंट टैस्ट और डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन से गुजरना होगा। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों का मेडीकल टैस्ट होगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों की मैरिट सूची जे. आई. ए. की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी और रेजीमेंटल एंव ट्रेनिंग सैंटरों को भेजी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

6 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

6 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago