किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
किन्नौर जिला में हो रही बारिश के चलते तांगलिंग में पहाड़ों से बड़े बड़े चट्टानों के गिरने से बागवानों के सेब बगीचों को नुकसान हुआ है | बता दें कि बीते रात 10:15 बजे के करीब पहाड़ों से बड़े बड़े पत्थर गिरे जिसके चलते सेब के पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है | कई पेड़ो की टहनियां को तोड़ दिया है | वहीं लगे सेब को भी गिरा कर बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। इन दिनों जिला किन्नौर में सेब बगीचों में फ्लावरिंग का समय है और बीते रात हुए घटना से सेब का भी भारी नुकसान हुआ है। जनजातीय जिला किन्नौर अपने किसानी व बागवानी के लिए मशहूर है तो वहीं बागवान व किसान अपने साल भर का खर्चा अपने इन बगीचों से चलाते है | लेकिन कुदरत ने बागवानों व किसानों की मेहनत पर पानी फेर लिया है। ऐसे में ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग रखी है।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…