मुख्य समाचार

धर्मशाला : 10 और 11 मई को धर्मशाला प्रवास पर संसदीय समिति

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

सांसद कनिमोझी करुणानिधि की अध्यक्षता वाली ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय से संबद्ध संसदीय समिति 10 और 11 मई को धर्मशाला प्रवास पर रहेगी। इस दौरान समिति संबंधित विभागों के कार्यों, कार्यप्रणाली, सुविधाओं एवं स्थितियों का जायजा लेगी। संसदीय समिति के प्रवास की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने यह जानकारी दी। संसदीय समिति के प्रवास के दौरान विभिन्न विभागों के समन्वय को लेकर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित इस बैठक में विभागों जिम्मेदारियों को सुनिश्चित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि 15 सदस्यों की संसदीय समिति 10 मई को फील्ड विसिट करेगी। उन्होंने बताया कि फील्ड विसिट के दौरान समिति जिला कांगड़ा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती विभाग से संबंधित कार्यों का जायजा लेगी और उनकी समीक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान समिति सदस्य धर्मशाला, नगरोटा और भवारना ब्लॉक में केंद्र सरकार की परियोजनाओं और उनके क्रियान्वयन का निरीक्षण करेगी।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण विकास संसदीय समिति द्वारा प्रवास के दौरान धर्मशाला, नगरोटा और भवारना विकास खंड में स्वच्छ भारत अभियान, मिशन धनवंतरी, अमृत सरोवर, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और मनरेगा संबंधित कार्यों का अवलोकन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 मई को धर्मशाला के होटल डी पोलो में समिति सदस्य प्रदेश और जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों साथ आयोजित बैठक में समिति सदस्य ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के कार्यांे, परियोजनाओं और यहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस दौरान बैंक के अधिकारी भी बैठक में भाग लेकर ग्रमीण विकास और पंचायती राज विभाग की परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी भूमिका और गतिविधियों के बारे में बताएंगे। इसके उपरांत समिति सदस्य धर्मशाला टी गार्डन, एचपीसीए स्टेडियम, युद्ध संग्रहालय और निर्वासित तिब्बत सरकार की संसद का भ्रमण करेंगे। उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को संसदीय समिति के प्रवास को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 12 मई को समिति का धर्मशाला से वापसी का कार्यक्रम है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

20 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago