मुख्य समाचार

शिमला : शिमला में 12 जून को आयोजित होगा “बाल सत्र” : कुलदीप सिंह पठानिया

शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),        

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून, 2023 को “बाल सत्र” का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस सत्र में कुल 68 बच्चे भाग ले सकेंगे तथा वे मुख्यमंत्री, स्पीकर, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष तथा पक्ष व विपक्ष के विधायक की भूमिका भी निभायेंगे।  पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधान सभा देश की दूसरी विधान सभा है जहां “बाल सत्र” का आयोजन किया  जा रहा है। इससे पूर्व डिजिटल बाल मेला और एल.आई.सी. द्वारा ही राजस्थान विधान सभा में वर्ष 2021 में “बाल सत्र” का आयोजन किया गया था। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जयपुर, डिजिटल बाल मेला द्वारा आयोजित तथा एल.आई.सी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो, अभियान का आयोजन 12 जून को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में किया जाएगा। इस तारीख की घोषणा पठानिया ने पोस्टर पर लिख कर की। उन्होंने कहा कि 8 से 17 वर्ष की उम्र के बच्चे इस बाल विधान सभा सत्र में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीकरण मुफ्त है अर्थात बच्चों से किसी तरह की कोई फ़ीस नहीं ली जायेगी।

 पठानिया ने कहा कि पंजीकरण के लिये  इच्छुक सभी बच्चों को www.digitalbaalmela.com पर अपना रजिस्ट्रेशन फार्म पंजिकृत करना होगा जिसके लिए सहायतार्थ  मोबाइल नम्बर +91-8005915026  पर संपर्क किया जा सकता है।  इस बाल सत्र में सभी सरकारी, ग़ैर-सरकारी तथा स्कूल नहीं जाने वाले बच्चे भी भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण की  आख़िरी तारीख़ 15 मई निर्धारित की गई है तथा देश के किसी भी राज्य के बच्चे इसमें भाग ले सकते है। पठानिया ने कहा कि बच्चों का चयन एक ज्यूरी द्वारा किया जायेगा जिसमें विधायक,  पूर्व विधायक, वरिष्ठ पत्रकार, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। पारदर्शिता हेतु ज्यूरी  के पैनल के सदस्यों का नाम गुप्त रहेगा। इस अभियान के तहत 68 बच्चों को एक दिन का बाल विधायक बनने का मौके मिलेगा। वह 12 जून को शिमला विधानसभा में आयोजित होने वाले “बाल सत्र” का हिस्सा बनेंगे, जिसके तहत वह सरकार को आम जन की परेशानियों और सुझाव साझा कर सकेंगे। गौरतलब है कि पोस्टर विमोचन के समय डिजिटल बाल मेला का नवाचार रखने वाली जान्हवी शर्मा भी मौजूद थी। पठानिया ने कहा कि शिमला में आयोजित होने वाले विधान सभा बाल सत्र के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा पूरी दुनिया देखेगी और बच्चों में लोकतांत्रिक परंम्परा के बारे में जागरूकता बढ़ेगी। पठानिया ने देश व प्रदेश के सभी इच्छुक बच्चों से इस अभियान में बढ़-चढकर भाग लेने की अपील की है। शिमला में आयोजित होने वाले इस बाल सत्र में देश के 68 बच्चों को दुनिया के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।  इस बाल सत्र में बच्चों का चयन डिजिटल माध्यम से किया जायेगा। इस बाल सत्र का उद्देश्य वाल्यकाल से ही देश और प्रदेश के विकास के प्रति उन्हें जागरूक करना तथा उनमें सकारात्मक सोच को पैदा करना है। पठानिया ने कहा कि आज के बच्चे जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है इससे लोकतन्त्र की मजबूती को ओर बल मिलेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago