मुख्य समाचार

मंडी : पशुओं को खुले में छोड़ने पर नगर परिषद जुर्माने के साथ करेगा कानूनी कार्रवाई

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

अपने पशुओं को खुले में छोड़ने वालों के खिलाफ नगर परिषद सुंदरनगर जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाएगी। शहर में बढ़ते बेसहारा पशुओं का समस्या को देखते हुए नगर परिषद की शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं की समस्या विकराल हो चुकी है। बेसहारा बैल और आवारा कुत्ते अब लोगों और बच्चों पर हमले करने लगे हैं। शहर के चांगर वार्ड में यह घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन इसके बाद इन बढ़ती संख्या पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बीचों-बीच बैठे यह बेसहारा बैल यातायात बाधित करने के साथ हादसों को भी न्यौता दे रहे हैं। नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि इसके लिए प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज सेचुरी एरिया देने की मांग जाएगी। सेंचुरी एरिया के लिए नगर परिषद द्वारा कुछ स्थानों का चयन किया गया है। यह ऐसे स्थान होंगे, जहां लोग बेहद कम संख्या में रहते होंगे। सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इस एरिया की बाड़बंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार से घायल होने वाले पशुओं के उपचार के लिए आश्रय फाउंडेशन को एक शेड उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके साथ ही आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए भी अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक में नगर परिषद की उपाध्यक्ष रक्षा धीमान, पार्षद शिव सिंह सेन, नरेश, व्यापार मंडल सुंदरनगर के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, व्यापार मंडल कालोनी के अध्यक्ष अश्वनी सैनी, आश्रय फाउंडेशन, रोटरी क्लब, गौसदन, पशु पालन विभाग से डा घनश्याम, उमेश गौतम और कई समाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago