शिमला (विकास शर्मा/ब्युरो चीफ),
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार देर सायं मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि देश ने राजनीति के महान व्यक्त्वि को खो दिया है। प्रकाश सिंह बादल ने सात दशकों में देश की राजनीति के इतिहास में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि वे एक विशिष्ट राजनेता थे, जो पंजाब में तनाव के दौर में भी राष्ट्र को एकजुट करने और सहयोग बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील रहे। उन्होंने मात्र 20 वर्ष की उम्र में सरपंच के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब की हरित क्रांति में उन्होंने प्रमुख भूमिका निभाई और वे किसानों के सच्चे हितैषी थे। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश सिंह बादल पंजाब के राजनीतिक क्षेत्र में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वह एक तेज़-तर्रार जन नेता थे, जिन्होंने देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बंटवारे के समय से ही उन्होंने भाईचारे को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए और पंजाबियत की सच्ची भावना को सदैव बनाए रखा।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…