मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन ईकाई की मासिक बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन आज चौरासी होटल भरमौर में किया गया | जिसकी अध्यक्षता ईकाई के प्रधान धीरज राम ठाकुर द्वारा की गई जिसमें सर्वसम्मति से फैसले लिए गए, जिसमें एसोसिएशन ईकाई द्वारा खडामुख पुल की दयनीय हालत पर चिंता व्यक्त की गई कि पुल की दयनीय स्थिति कभी भी हादसे को न्यौता दे सकती है | जिसके लिए संबंधित विभाग को समय रहते नए पुल की तैयारी कर लेनी चाहिए ताकि क्षेत्र के लोगों का संपर्क शेष दुनिया से न कटे | पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई द्वारा मणिमहेश पैदल मार्ग को मई के प्रथम सप्ताह तक दुरूस्त करने की भी संबंधित विभाग से गुहार लगाई, क्योंकि धीरे-धीरे प्रयटकों की आवाजाही भी क्षेत्र में शुरू हो चुकी है | इकाई द्वारा मणिमहेश यात्रा के दौरान हडसर-बाया बलमुई-चौबिया-घरेड-थला सड़क मार्ग को खोलने व ट्रैफिक को वन-वे चलाने की भी गुहार लगाई व यात्रा के दौरान भरमौर-खणी-खडामुख मार्ग को शुरू करने की भी गुहार लगाई ताकि ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात मिले | इसके अतिरिक्त पेंशनर्स ने मांग रखी कि 2016 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा पंजिकाए अभी तक भी महालेखाकार कार्यालय से फिक्सेशन के उपरांत वापिस नहीं आई है अतः सरकार एवं महालेखाकार से अनुरोध किया गया कि इन सेवा पंजिकाओ को फिक्सेशन के उपरांत शीघ्र भेजा जाए | इस मौके पर ईकाई के महासचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष एम आर पटियाल, जिला उपप्रधान अंबर सिंह व जय कृष्ण शर्मा, दिला राम, गोपाल दास, गौतम राम, बलदेव शर्मा, विक्रम जीत, जर्म सिंह आदि सदस्यों ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago