कुल्लू (पूजा ठाकुर/संवाददाता),
पार्वती घाटी एडवेंचर टुयर ऑपरेटर एसोसिएशन ने एक बार फिर मांग उठाई है कि पार्वती घाटी में टूरिस्ट सूचना केंद्र खोला जाए ताकि पर्यटकों को पर्यटन स्थलों, ट्रेंकिग रूटों व घाटी की भूगौलिक स्थिति से अवगत करवाया जा सके। इसके अलावा पार्वती घाटी के ट्रेंकिग स्थलों पर जाने बाले ट्रैक्टरों के लिए गाइड आवश्यक करना भी सुनिश्चित किया जाए। आज एसोसिएशन के अध्यक्ष डीआर सुमन की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल डीसी कुल्लू से मिला और इस विषय में ज्ञापन भी सौंपा। डीआर सुमन ने बताया कि अधिकतर पर्यटक घाटी के ट्रैकिंग रूटों पर बिना गाइड के निकल जाते हैं जिस कारण कई पर्यटक जंगल का रास्ता भटक जाते हैं या फिर दुर्घटना का शिकार होते हैं या फिर लापता। इस कारण घाटी बदनाम हो चुकी है और यहां का पर्यटन भी प्रभावित हो रहा है। इन सभी घटनाओं को रोकने के लिए एक टूरिस्ट इन्फॉर्मेशन सेंटर का होना आवश्यक है और गाइड के बिना ट्रेंकिग की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। जिससे इस तरह की घटनाओं को भी रोका जा सकता है और स्थानीय युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…
कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…