मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है। ताजा मामले में सोमवार शाम चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर भौर में फोरलेन पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों द्वारा नेरचौक स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। जहां पर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस पूरे हादसे की वीडियो साथ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय राकेश राकेश कुमार निवासी जयदेवी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है जबकि वासुदेव पुत्र लीलाधर निवासी गांव वड़खारी डाकघर कोठी तहसील बल्ह जिला मंडी की हालत नाजुक है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाना की टीम मौका पर रवाना कर दी गई है। घायलों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…
कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…