शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
इंग्लैंड स्थित ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने रविवार सायं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंग्लैंड में बसे प्रवासी हिमाचलियों से राज्य में पर्यटन व अन्य क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए प्रयास करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवोन्मेषी पहल कर रही है। सोसाइटी के प्रतिनिधि अवनीष और रितु ने मुख्यमंत्री को ब्रिटिश हिमाचल सोसाइटी द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी द्वारा गत 15 अप्रैल को लंदन में 76वां हिमाचल दिवस भी मनाया गया। सोसाइटी प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…
कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…
कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…