मुख्य समाचार

प्रदेश के मुख्यमंत्री से चंडीगढ़ में मिला हिमाचल प्रदेश युनियन ऑफ जर्नलिस्ट का प्रतिनिधिमंडल

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री से प्रदेश अध्यक्ष रणेश राणा व नैशनल युनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी बौस की अध्यक्षता मे चंडीगढ़ में मिला। यह जानकारी देते हुए युनियन के प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर व प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा ने कहा कि इस मौके पर मुख्यमंत्री को प्रदेश के पत्रकारों की मांगो व समस्याओं से अवगत करवाया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वृद्वावस्था में पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार के विचाराधीन है। सामाजिक रूप से सुरक्षित पत्रकार सदैव अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बनाए रखेगा। उन्होने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में भी पत्रकारो की सामाजिक सुरक्षा का वादा किया था और उसे पूरा करने के लिए सरकार कार्य योजना तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के उपेक्षित एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक नवीन योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से हमारी यह योजनाएं न केवल समय पर लक्षित वर्गों तक पहुंच रही हैं अपितु मीडिया द्वारा समय-समय पर प्रदत्त फीडबैक से यह योजनाएं ओर बेहतर भी बनेंगी। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश युनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट के प्रदेशाध्यक्ष व नेशनल युनियन ऑफ़ जर्नलिस्ट इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणेश राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने मुख्यमंत्री को हिमाचल टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव किशोर ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमित शर्मा उपस्थित रहे। यह सभी सदस्य दो दिवसीय इस आल इंडिया मिडिया मीट में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

12 hours ago

ब्यास की बाढ़ से सुरक्षा के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने किया ₹5 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास

आशा डोगरा कुल्लू। मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शनिवार को क्षेत्र को…

12 hours ago

राफ्टिंग केंद्र पिरड़ी में प्रशिक्षुओं का स्किल टेस्ट, स्विमिंग-कयाकिंग व रेस्क्यू का कराया अभ्यास

कुल्लू (आशा डोगरा ), अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान के राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में…

12 hours ago

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुल्लू (आशा डोगरा ), राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन उत्साह और…

12 hours ago

सेऊबाग में शुरू हुआ ऐतिहासिक जबाड़ी मेला, पुराने परंपरा निभाने वाले सदस्य होंगे सम्मानित

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू। देवभूमि कुल्लू के सेऊबाग में माता दशमी वारदा और ब्रिंडु महाराज…

12 hours ago

नाहन में फैमिली कोर्ट के बाहर मारपीट, युवक पर गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), पुलिस थाना में मारपीट और जान से मारने की…

13 hours ago