मुख्य समाचार

शिमला : आदर्श आचार संहिता लागू करने के लिए लगातार निगरानी करें अधिकारी- आदित्य नेगी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

नगर निगम चुनावों के लिए तैनात अधिकारी और कर्मचारी आदर्श आचार संहिता को पूर्णत: लागू करने के लिए लगातार प्रयास करें। संदिग्ध धन निकासी, शराब के ठेकों और अनैतिक कार्यों पर विशेष नजर रखें ताकि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव आयोजित हो सकें। नगर निगम चुनावों में विभिन्न तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक के दौरान आज ये बात जिला निर्वाचन अधिकारी/उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी चुनावों के दौरान राज्य चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने बैंक के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि अधिक मात्रा में होने वाली धन निकासी, संदेहास्पद लेनदेन पर नजर बनाए रखें और इसे आयोग को सूचित करें। साथ ही उन्होंने आबकारी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहर के शराब के ठेकों के साथ साथ शहर के साथ लगते शराब के ठेकों पर भी नजर बनाए रखें। यदि किसी शराब के ठेके की बिक्री में असामान्य उछाल देखने को मिलता है तो आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने शहर से सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने वाले होर्डिंग को हटाने के मामले पर भी फीडबैक लिया। आदित्य नेगी ने संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ नामांकन प्रक्रिया से लेकर चुनाव समाप्ति तक सुरक्षा व्यवस्था पर भी उन्होंने विचार विमर्श किया।  उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए चार निगरानी टीमें भी गठित की जाएंगी। इस दौरान एडीएम राहुल चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार नामांकन के समय 4 से ज्यादा व्यक्ति नामांकन कक्ष में दाखिल नहीं होंगे। साथ ही नामांकन कक्ष के 100 मीटर दायरे में वाहन का प्रयोग भी वर्जित होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव पुर्वाभ्यास संजौली कॉलेज और पोर्टमोर स्कूल में होगा। इस दौरान यह जानकारी भी दी गई कि 149 पोलिंग बूथ के अलावा 4 अन्य सहायक बूथ भी बनाए गए हैं। कुल मिलाकर 153 बूथ पर मतदान किया जाएगा। स्ट्रांग रूम छोटा शिमला स्कूल में होगा और चुनाव परिणाम भी इसी स्थान पर घोषित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकार ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों से आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए संजीदगी से कार्य करने की अपील की। इस मौके पर नगर निगम चुनाव से संबंधित विभिन्न अधिकारी, बैंक और आबकारी विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…

12 minutes ago

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

14 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

16 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

24 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

2 days ago