मुख्य समाचार

मंडी : राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने निकाला मशाल जुलूस

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने हिमाचल में उठा ज्वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में मंडी जिला के युवा कांग्रेस सुंदरनगर द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष हितेश शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस सुंदरनगर ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह चौक से सिनेमा चौक तक राहुल गांधी के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। हितेश शर्मा ने कहा कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत विपक्षी दल कांग्रेस के सबसे बड़े नेता की सदस्यता रद्द की गई है। लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में मशाल जुलूस निकाला जा रहा है। मशाल जुलूस के दौरान युवा कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ और राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी की। वहीं जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। अदाणी के महाघोटाले को छुपाने का काम किया जा रहा है। युवा कांग्रेस का मशाल जुलूस कश्मीर से कन्याकुमारी तक निकाला गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता को ही रदद नहीं किया गया है, देश के लोकतंत्र को रदद किया गया है। राहुल गांधी से केंद्र सरकार घबरा गई है। केंद्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को लोकतंत्र को मिटाने और निरंकुश अहंकारी शासक के रूप में याद करेगी। वही जिला मंडी युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष निखिल ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाह रवैए के चलते आज देश का लोकतंत्र व सविधान धूमिल हो रहा है। निखिल ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के साथ बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन आज भी बेरोजगारी चरम सीमा पर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सराहां, कमरऊ और पांवटा में 120 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, 10वीं पास युवाओं को मिलेगा मौका

हेमंत चौहान ददाहू। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड, हमीरपुर…

7 hours ago

स्वर्णिम भारत समाज कल्याण फाउंडेशन ने की राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पदाधिकारियों की नियुक्ति

सुरजीत नेगी, किन्नौर किन्नौर। समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय स्वर्णिम…

7 hours ago

एक ही क्षेत्र में वर्षों तक नहीं रह सकेंगे शिक्षक, हाईकोर्ट ने स्टे क्लबिंग को ठहराया सही

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के तबादलों के लिए…

17 hours ago

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

1 day ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

1 day ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

2 days ago