मुख्य समाचार

मंडी : राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला होने के कारण बर्बाद हुई 25 लाख की घास

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर शहर के बीच स्थित जवाहर पार्क में राज्यस्तरीय नलवाड़ और देवता मेला आयोजित होने के बाद मौके पर हाल ही में लगाई गई 25 लाख की घास बर्बाद हो गई है। बता दें कि मेला मैदान जवाहर पार्क में जब से 25 लाख रुपए की लागत से घास बिछाने का कार्य शुरू हुआ था तब से ही लगातार इसको लेकर विवाद मचा हुआ है। सोशल मीडिया सहित सुंदरनगर की आम जनता इस कार्य पर सवाल उठाते हुए इसे फिजूल खर्च व पैसे की लगातर बर्बादी बताती रही। लेकिन इसके बावजूद भी नगर परिषद और प्रशासन द्वारा जवाहर पार्क में घास लगाने को लेकर रोडमैप तैयार किया गया। इस पर 25 लाख की लागत से घास लगा दी गई। अब जैसे ही मार्च माह में इस मैदान पर मेला आयोजित किया गया। इसके बाद यह घास पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। मौके पर घास का पूरी तरह से नामो निशान ही मिट गया है। घास की बर्बादी को लेकर अधिवक्ता आशीष शर्मा और व्यापार मंडल बीबीएमबी कॉलोनी के अध्यक्ष अश्वनी सैनी ने नगर परिषद और प्रशासन पर गंभीर आरोप जड़े है। अधिवक्ता आशीष शर्मा का कहना है कि जवाहर पार्क सुंदरनगर में घास लगाई गई थी जो अब एक इतिहास बन चुकी है। प्रशासन द्वारा जनता के 25 लाख की बर्बादी कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में सख्त से सख्त जांच अमल में लाई जाए। बीबीएमबी व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी सैनी ने कहा कि नगर परिषद और प्रशासन द्वारा जनता के 25 लाख रुपए की बर्बादी कर दी गई है। इस दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश के मख्यमंत्री व विजिलेंस सख्त कार्यवाही नही करते तो उच्च न्यायालय में मामले को लेकर जनहित याचिका दायर की जाएगी।

एसडीएम एवं नगर परिषद सुंदरनगर कार्यकारी अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि प्रदेश के कई स्थानों पर इस तरह की घास लगाई गई है और जवाहर पार्क में भी इस तरह का प्रपोजल घास लगाने का बनाया गया था। इसमें लाखों की लागत से घास लगाई गई। उन्होंने कहा कि हाल ही में यहां पर राज्यस्तरीय नलवाड़ एवं देवता मेला आयोजित होने के कारण घास को नुकसान हुआ है। इसको लेकर अलग से बजट का प्रावधान किया गया है। मेला स्थल से दुकानें उठने के बाद इस राशि को नगर परिषद को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि पांच माह पूर्व जवाहर पार्क सुंदरनगर के ऐतिहासिक मैदान में लाखों रूपये फूंक कर घास लगाई गई है। जवाहर पार्क में आयोजित होने वाले नलवाड़ व देवता मेला में सैकड़ो व्यापारीयो द्वारा दुकानें, झूले, प्रदर्शनीयां,सांस्कृतिक कार्यक्रम और हजारों लोगों की शिरकत के चलते यह घास आज पूर्ण रूप से बर्बाद हो गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रिवालसर के पास निजी बस हादसे का शिकार, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, 10-12 यात्री घायल

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला में सोमवार को एक बड़ा सड़क…

17 hours ago

श्री राम कथा पंडाल में धूमधाम से मनाया प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा रथ ग्राउण्ड,कुल्लू में श्री…

18 hours ago

5508 दुर्लभ शालिग्रामों के दिव्य दर्शन से ज्वालामुखी क्षेत्र हुआ भक्तिमय, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद

ज्वालामुखी ( पंकज शर्मा,संवाददाता ), राजस्थान के अजमेर स्थित प्रसिद्ध शालिग्राम भवन से आए 5508…

18 hours ago

आम्बवाला में बीच सड़क आग का गोला बना का टिप्पर, टला बड़ा हादसा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : कालाअंब पांवटा साहिब नेशनल हाईवे आम्बवाला में आज…

22 hours ago

जिला परिषद कुल्लू भाजपा ने मारी बाजी बनेंगे अध्यक्ष उपाध्यक्ष

कुल्लू ( आशा डोगरा सब एडिटर ), जिला परिषद कुल्लु जिला में 14 वार्डो में…

24 hours ago

राजगढ़ में पंचायत समिति सदस्यों के परिणाम घोषित, 15 वार्डों में नए प्रतिनिधि चुने गए

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 31 मई। विकास खंड राजगढ़ के अंतर्गत पंचायत समिति सदस्य पद…

2 days ago