खेल जगत

निरमंड : क्रैकर बॉयज कलोंट ने जीता बैसाखी कप क्रिकेट सीरीज का खिताब

लीला चन्द जोशी (संवाददाता, निरमंड)

निरमंड की ग्राम पंचायत चायल के युवक मंडल जरोट, बसवारी द्वारा चौथी विलेज वाइज क्रिकेट सीरीज का आयोजन किया गया। जिसका आगाज़ 1 अप्रैल को हुआ और मंगलवार को क्रिकेट सीरीज का समापन हो गया है। समापन समारोह में ग्राम पंचायत चायल के उपप्रधान ओ.पी ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, विशेष अतिथि के तौर पूर्व वार्ड सदस्य सगोफा मोहर सिंह ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का फूल एवं मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। सीरीज के अंतिम पड़ाव में खेले गए फाइनल मुकाबला क्रैकर बॉयज कलोंट और ब्लैक पैंथर जरोट के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में क्रैकर बॉयज कलोंट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 40 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर जरोट की टीम 32 रनों पर ढेर हो गई और क्रैकर बॉयज कलोंट ने सीरीज को अपने नाम किया। कलोंट की टीम के ऑल राउंडर भूपी ने 21 रन बनाए और एक विकेट लिया। सीरीज में 9 विकेट और 60 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे। सीरीज में 38 टीमों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को जीत की बधाई दी और सम्मानित किया गया। इस दौरान बिटू, सन्नी, मंजू, कुलदीप, राकेश, दुशांत, निट्टू, मोहर सिंह, कुशाल नेगी, राहुल, छोटू, प्रवीन, सुरजीत, देस राज, बेली राम, धोनी, टीकम, जगदीश, रणजीत सहित कई सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

7 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

17 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago