चंबा ( ओपी शर्मा ,संवाददाता ),
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच
चंबा। ग्राम पंचायत बरौर के छमैरी (चमीणू) गांव में 36 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है।
परिजनों ने युवक की मौत को हत्या करार देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।
परिजनों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जाए और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…