मुख्य समाचार

भरमौर : ‌जन-जातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायतों में प्रशिक्षण का आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन – जातीय क्षेत्र भरमौर विकास खंड भरमौर के अन्तर्गत आने वाली पंचायतों में मनरेगा के अन्तर्गत वर्तमान में चल रहे सामुदायिक विकास कार्यो की हाजरी नैशनल मोबाइल मोनिटरिंग मोबाइल ऐप के माध्यम से लगाने में समस्या आ रही है | यह जानकारी देते हुए कार्यवाहक खंड विकास अधिकारी भरमौर गोपाल सिंह ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान तकनीकी सहायता एवं अन्य जरूरी प्रावधानों हेतु खंड कार्यालय की तरफ से सभी प्रधानों, उप -प्रधानों, वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और ग्राम रोजगार सेवकों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है | होली तहसील में पड़ने वाली ग्राम पंचायतों का प्रशिक्षण अंबेडकर भवन ग्राम पंचायत कुठेड में प्रदान किया जायेगा और भरमौर उपमंडल में पड़ने वाली ग्राम पंचायत का प्रशिक्षण लघु सचिवालय भरमौर में दिया जाऐगा  | जिसमें 12 अप्रैल 2023 को अंबेडकर भवन ग्राम पंचायत कुठेड जिसमें पंचायतें गरोला-उंलासा, चन्हौता, सांह, लामु, कुवारसी, होली, कुलेठ, कुठेड, बजोल, दियोल, ग्रोंडा, सिंयुर, नयाग्रा आएगी व 13 अप्रैल 2023को में लघु सचिवालय भरमौर में औरा, बडग्राम, भरमौर, चौबिया, दुर्गेठी, घरेड, ग्रीमा, हडसर, जगत, खणी, कुगती, पूलन, प्रंघाला, रूणकोठी संचुई, सैहली, तुन्दाह पंचायतों को निम्नलिखित तिथियों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा | उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से प्रशिक्षण में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने की अपील की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago