Categories: Uncategorized

राजस्व मामलों की लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें : उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),

उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज जिला राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने पोर्टल, म्यूटेशन, हिमभूलेख तथा कन्वर्जन ऑफ रेवेन्यू एज से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल जैसे आर.एम.एस., ई-डिस्ट्रिक्ट (हिमाचल ऑनलाइन सेवा) एवं ई-हिमभूमि के माध्यम से नागरिकों को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आम जनता को इन पोर्टलों के माध्यम से ऑनलाइन म्यूटेशन अनुरोध दर्ज करवाने, नकल जमाबंदी की सत्यापित प्रति प्राप्त करने तथा अन्य राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराया जाए। 

उन्होंने राहत एवं पुनर्वास योजनाओं के अंतर्गत लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी राहत मामलों को योजनानुसार ऑनलाइन दर्ज कर समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने पर बल दिया, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। 

बैठक में आर.एम.एस. पोर्टल के आंकड़ों का न्यायालयीन मामलों के डाटा के साथ मिलान (मैचिंग) सुनिश्चित करने, रिकॉर्ड ऑफ राइट्स तथा आधार सीडिंग की प्रगति की भी समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। 

स्वामित्व योजना के अंतर्गत प्राप्त ग्रामीण आबादी (पैका) की ग्राउंड ट्रुथिंग कर नियमानुसार अधिकार अभिलेख तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त राजस्व अधिकारियों को माइनर इरीगेशन सैस के कार्य शीघ्र पूर्ण कर अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह रवींद्र सिंह ठाकुर, उपमंडलाधिकारी (ना.) निचार नारायण सिंह चौहान, उपंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, जिला राजस्व अधिकारी प्रवीण भारद्वाज सहित विभिन्न तहसीलों के राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago