मुख्य समाचार

भरमौर : 14 अप्रैल से खुलेंगे ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट

महिंद्र पटियाल (संवाददाता, भरमौर)

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की दूरदराज पंचायत कुगती के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट 14 अप्रैल से खुलने जा रहे हैं | मंदिर के पुजारी मचलु राम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष भी हर वर्ष की भांति वैसाखी वाले दिन 14 अप्रैल शुक्रवार को मंदिर के कपाट खुलने जा रहें हैं | उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शुबह 10 बजे हवन- पाठ व पूरे विधि-विधान व पंरपरागत तरीके से मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे | उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वो 13 अप्रैल को रात्रि मंदिर में प्रवेश न करें व 14 अप्रैल को ही सुबह मंदिर में पधारे | 13 अप्रैल को कुगती गांव में मंदिर में भी भंडारे का आयोजन शनिदेव मंदिर भरमौर की तरफ से किया जा रहा है व रहने का भी प्रावधान रहेगा |


विदित रहे कि कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती के कपाट हर वर्ष सर्दियों में 30 नवम्बर को बंद कर दिए जाते हैं जो कि साढ़े चार महीने के लंबे अंतराल के बाद वैसाखी वाले दिन श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाते हैं | धार्मिक पंरपरा के अनुसार जब मंदिर के कपाट पूरे विधि विधान से बंद किए जाते हैं तो उस समय मंदिर के गर्भ गृह में पानी की सुराई भर कर रखी जाती है और जब कपाट खुलते हैं तो उस समय यह देखा जाता है कि सुराही में पानी कितना है अगर सुराही पानी से भरी रहती है तो गत वर्ष सुख समृद्धि व अच्छी बारिश व अच्छी फसल के होने की उम्मीद जताई जाती है | अगर सुराही में पानी कम पाया जाता है तो सूखे जैसे सिथ्ती, कम पैदावार, महामारी का भी लोगों को सामना करना पड सकता है |


विदित रहे कि भगवान कार्तिकेय भगवान शिव के ज्येष्ठ पुत्र हैं किसी कारण अपने पिता से रूष्ट होने पर उन्होंने इसी स्थान को चुना ‌जहाँ से कैलाश पर्वत का पिछला हिस्सा सामने दिखाई देता है | भगवान कार्तिकेय का प्राचीन मंदिर शिभियाली नामक चोटी पर है जहाँ पर पंहुचना श्रद्धालुओं के लिए काफी मुश्किल रहता है व कार्तिक स्वामी मंदिर के समीप माता मराली का मंदिर भी है जो कि भगवान कार्तिकेय की बहन हैं | इनका प्राचीन मंदिर भी सामने चोटी पर विराजमान हैं जहाँ भी पंहुचना हर किसी के लिए संभव नहीं है | विदित रहे कि जितने भी प्राचीन मंदिर शिव नगरी भरमौर में विराजमान हैं वो सभी उंची पर्वत श्रंखलाओं में विराजमान हैं व श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए निचले क्षेत्रों में मंदिर स्थापित है |


हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु देश -विदेश से कार्तिक स्वामी मंदिर कुगती में यहां शिरकत करते हैं मंदिर के कपाट खुलने पर भी श्रद्धालुओं का मंदिर में पंहुचने का तांता लग जाता है | भगवान कार्तिकेय में लोगों की गहन आस्था है भक्त सिर पर लाल टोपी- नरवार पहनकर अपनी आस्था को प्रकट करतें हैं, जिसका गद्दी समुदाय में विशेष महत्त्व है | गत वर्ष भी भरमौर प्रशासन द्वारा कपाट खुलने को लेकर सारे इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े |

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago