मुख्य समाचार

धर्मशाला : टांडा मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध करवायी जायेगी विश्वस्तरीय व्यवस्थाएँ : आर.एस बाली

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

टांडा मेडिकल कॉलेज में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ठोस कदम उठाएगी। टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह बाली ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्व स्तरीय बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए योजनाबद्ध तरीक़े से कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित स्वास्थ्य संस्थान, जिनमें टांडा मेडिकल कॉलेज एक प्रमुख संस्थान है, इसके स्तरोन्नयन के लिए पूर्ण प्रयास सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में प्रशिक्षु मेडिकल छात्रों के लिए दो इंडोर बैडमिंटन कोर्ट बनाये जाएँगे। उन्होंने कहा कि खेल सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए यहाँ एक करोड़ रुपये की लागत से लॉन टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया जायेगा। आर.एस बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में रोबोटिक सर्जरी और न्यूक्लियर मेडिसिन को शुरू करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में भी जल्द ही इसकी शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी टांडा में व्यवस्थाओं और सुविधाओं को सुदृढ़ कर इसे क्षेत्र के उत्कृष्ट स्वास्थ संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल ने लोगों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर उत्तर भारत के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। यहां के अनुभवी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तथा अत्याधुनिक मशीनरी की उपलब्धता से रोगियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों को सभी जरूरी दवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में आवश्यक सूची की बहुत सी दवाएं उपलब्ध हैं, जिन्हें रोगियों को मुफ्त दिया जाता है। उन्होंने कहा कि निशुल्क दवाईयों के साथ-साथ अनेक प्रकार के टेस्ट और जांच भी संस्थान में निशुल्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा का सराय भवन बन कर तैयार है। 2.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह भवन बहुत जल्द जनता के उपयोग के लिए सौंपा जाएगा। इसके चालू होने पर टांडा अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके साथ आए तीमारदारों को बड़ी सुविधा मिलेगी और उनके ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अवसर पर टांडा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया। केंद्रीय छात्र संघ के अध्यक्ष डॉ. राघव राणा ने प्रशिक्षु डॉक्टर्स की माँगों को मुख्यातिथि के समक्ष रखा। आर.एस बाली ने उन माँगों को मानते हुए संस्थान में खेल व्यवस्थाओं को विकसित करने की बात कही।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

24 minutes ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

3 hours ago

सोलन में धारदार हथियारों से हमला: तीन घायल, 20 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में धारदार हथियारों से हमला कर तीन युवकों…

3 hours ago

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

12 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago