मुख्य समाचार

मनाली : खेख राम बने पंचायत समिति नग्गर के अध्यक्ष और अनूप उपाध्यक्ष

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

कांग्रेस समर्थित बीडीसी सदस्य खेख राम पंचायत समिति नग्गर के अध्यक्ष बने हैं जबकि अनूप उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुए हैं। कांग्रेस ने भाजपा से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद छीन लिया है। पंचायत समिति नग्गर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए आज मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित खेख राम व भाजपा समर्थित हुक्म के बीच मुकाबला हुआ। खेख राम को 14 और हुक्म को सात मत पड़े जबकि चार वोट रिजेक्ट हुए। उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित अनूप राम व भाजपा समर्थित रंजना के बीच मुकाबला हुआ। अनूप को 15 जबकि रंजना को 10 मत पड़े। कांग्रेस समर्थित समिति सदस्यों ने भाजपा समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया था। 21 मार्च को इस संदर्भ में 13 सदस्यों ने बीडीओ को अविश्वास प्रस्तावच पारित कर दिया । जिसके बाद उपायुक्त ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए बैठक रखी थी। पहली बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो सके। आज दस मार्च को बीडीसी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए पुनः चुनाव करवाए गए। एसड़ीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा को पंचायत समिति के चुनावों में क्रास वोटिंग के कारण बड़ा झटका लगा है। इस कारण भाजपा को दो साल में ही पंचायत समिति से बाहर होना पड़ा। वहीं नग्गर पंचायत समिति पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बना कर मनाली विधानसभा विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने अपनी ताकत दिखाई। नगर पंचायत समिति पर कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की जीत हुई है। यह व्यवस्था परिवर्तन की ओर एक कदम है। आने वाले समय में पंचायत समिति को और अधिक सुदृढ किया जायेगा। हिमाचल प्रदेश सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की कर रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago