मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
इंडियन प्रीमियर लीग यानी (आईपीएल) में पहाड़ के युवा लगातार Dream 11 में भाग लेकर लखपति और करोड़पति बन रहे है। इससे पहले भी कई लोग Dream 11 में भाग लेकर विजेता बन चुके हैं। अब मंडी जिला के सुंदरनगर के फागला निवासी मोहित Dream 11 में भाग लेकर लखपति बने है। जिसके बाद उनके परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल बना हुआ है। मोहित ने बीते रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेले मैच से पहले ₹39 लगा कर एक बेहतर टीम का चयन किया और मैच समाप्त होने के बाद मोहित दूसरे रैंक पर रहा जिससे उसके Dream11 अकाउंट में 10 लाख की राशि आ गई। टैक्स कटने के बाद मोहित के खाते में 7 लाख की राशि आ गई है। Dream11 में 10 लाख की राशि जीतने के बाद मोहित काफी खुश नजर आ रहा है। मोहित सुंदरनगर के महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय में बीबीए का द्वितीय वर्ष का छात्र है और मात्र 20 साल की उम्र में ही मोहित ने Dream11 में 10 लाख की राशि जीती है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए मोहित ने बताया कि वह पिछले करीब 1 वर्ष से Dream11 में टीम बनाकर खेल रहा है। बीते रविवार को उसने सनराइज हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबले से पहले Dream11 में एक बेहतर टीम का चयन किया। जब मैच समाप्त हुआ तो वह दूसरी रैंक पर रहा। मोहित ने बताया कि वह इस राशि को नेक व सामाजिक कार्य में खर्च करेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…