मुख्य समाचार

चंबा : अविस्मरणीय रहेगा जिला चंबा का कार्यकाल : डीसी राणा

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

जिला चंबा से राजधानी शिमला स्थानांतरित हुए उपायुक्त डीसी राणा के सम्मान में प्रशासनिक अधिकारियों एवं उपायुक्त कार्यालय कर्मचारियों द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में डीसी राणा ने  कहा कि चंबा में उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा। जबकि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी के लिए तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न  विभागीय कार्यों के सफल निर्वहन में टीम चंबा द्वारा मिले सकारात्मक सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए  उन्होंने कहा कि ज़िला   तेजी से  विकास की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में इनके और सार्थक परिणाम आयेंगे और चंबा विकास की अग्रिम पंक्ति में स्थापित होगा। डीसी राणा ने कहा  कि जिले में जनप्रतिनिधियों के समन्वय एवं अधिकारियों के सहयोग से कार्य करने का अनुभव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों एवं  समस्त जिला वासियों का सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते हुए चंबा में उपायुक्त डीसी राणा का विशेष योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में कार्य करने के दौरान सीखने के कई अवसर भी मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सहजता से कोई भी कार्य मुश्किल नहीं था बल्कि  कार्य सुगमता से होते रहे। भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशनर अधिकारी इशांत जसवाल ने कहा कि डीसी राणा का कुशल नेतृत्व और प्रशासनिक अनुभव हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा एवं अध्यक्ष उपायुक्त कर्मचारी संघ प्रवीण मेहता सहित अन्य कर्मचारियों ने डीसी राणा को  शाल-टोपी, चंबा रुमाल, चंबा थाल भेंट कर सम्मानित भी किया। वहीं उपायुक्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने धन्यवाद प्रस्ताव रखते हुए उपायुक्त के रूप में डीसी राणा के साथ किए गए  कार्य अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त  मनीष चौधरी, एसडीम चंबा अरुण शर्मा, ज़िला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद, तहसीलदार चंबा  संदीप कुमार सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा उपनिदेशक की अगुवाई में राजगढ़ के स्कूलों में पहुंची संयुक्त टीम, 3 प्राइमरी स्कूलों के असुरक्षित भवनों का किया निरीक्षण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ) जिला सिरमौर के शिक्षा उपनिदेशक (प्रारंभिक) राजीव ठाकुर…

12 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

14 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

15 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

15 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

17 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

18 hours ago