मुख्य समाचार

मंडी : प्रधानमंत्री का विपक्षी पार्टियों को भ्रष्टाचारी वाला बयान निंदनीयकौल सिंह ठाकुर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

भारतीय जनता पार्टी को छोड़ कांग्रेस पार्टी सहित अन्य विपक्षी दलों को भ्रष्टाचारी कहने वाला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान निंदनीय है। आज अगर राहुल गांधी यह कह रहे हैं कि लोकतंत्र खतरे में है तो यह बात बिल्कुल सही है। यह बात वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने आज मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी सहित 18 अन्य राजनीतिक दल भी राहुल गांधी की सदस्यता का विरोध कर रहे हैं। लेकिन पीएम मोदी कह रहे हैं कि सभी भ्रष्टाचारी दल मेरे खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा बयान निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूंजीपतियों को मोदी सरकार के कार्यकाल में शेल्टर मिला है और आज केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन रखकर रह गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार आज विरोधियों को दबाने में ही मग्न है और राहुल गांधी की आवाज को भी दबाने में भाजपा षड्यंत्र कर रही है। वहीं प्रेस वार्ता के दौरान कौल सिंह ठाकुर ने नोटबंदी का फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का घेराव किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रातों-रात नोटबंदी कर दी। लेकिन उसके बावजूद भी प्रधानमंत्री काला धन वापस नहीं ला सके। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार के 8 साल के कार्यकाल में विदेशों में काला धन 3 गुना बढ़ गया है जिस पर आज पीएम क्यों चुप बैठे हैं। आज जो भी भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसकी आवाज के खिलाफ झूठे केस बनाए जाते हैं। बीजेपी सरकार आज विपक्षी दलों सहित मीडिया को भी दबाने की कोशिश कर रही है। कौल सिंह ने कहा कि जब तक राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं हो जाती तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है | 2024 में केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से बाहर उखाड़ फेंका जाएगा। इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव चेतराम ठाकुर, पूर्व मंत्री व जिला अध्यक्ष प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, पूर्व प्रत्याशी पवन, ठाकुर चंपा ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago