मुख्य समाचार

सोलन : शहीद रोशन क्लब पपलोल बना सोलन जिला में सर्वश्रेष्ठ

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

समाजसेवा के क्षेत्र में जाना माना नाम शहीद रोशन क्लब पपलोल एक बार फिर से सोलन जिला का सर्वश्रेष्ठ क्लब बन चुका है। कंडाघाट के पपलोल गांव के क्लब ने पूरे सोलन जिले में प्रथम स्थान हासिल कर बेस्ट क्लब का खिताब हासिल किया। जिला युवा सेवा एवम खेल विभाग सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा द्वारा क्लब को 51000 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिला युवा सेवा एवम खेल अधिकारी सविंदर कैथ ने कहा कि यह पुरस्कार जिले में सबसे श्रेष्ठ कार्य करने वाले युवा मंडलों को दिया जाता है ताकि और लोग भी प्रोत्साहित हो सके। युवा संयोजक दीपक जसवाल ने बताया कि जिला सोलन में प्रथम स्थान कंडाघाट खंड के शहीद रोशन क्लब पपलोल, दूसरा स्थान युवक मंडल धुंदन व तीसरा स्थान झंकार म्यूजिकल ग्रुप कंडाघाट ने हासिल किया है। उन्होंने इस जीत पर सभी सदस्यों को बधाई दी। वहीं शहीद रोशन क्लब पपलोल के निदेशक अरुण ठाकुर ने क्लब के सदस्यों को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि यह सदस्यों की मेहनत का नतीजा ही है कि इतनी बड़ी प्रतियोगिताओं में शहीद रोशन क्लब पपलोल जीत हासिल करता आ रहा है। उन्होंने क्लब की ग्रामीण इकाई के प्रधान हरनाम व शहरी इकाई के प्रधान अमन शर्मा के प्रयासों की भी तारीफ की | साथ ही युवा सेवा एवम खेल विभाग सोलन का आभार प्रकट किया। शहीद रोशन क्लब इस से पूर्व भी दो बार जिला सोलन में बेस्ट क्लब का खिताब जीत चुका है व 4 बार कंडाघाट खंड का आदर्श क्लब चुना गया है। इसके साथ-साथ स्वच्छता के क्षेत्र में कार्य करने के लिए भी क्लब को विभिन्न बार खिताब दिया जा चुका है। क्लब की इससे पूरे कंडाघाट खंड में खुशी की लहर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

24 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago