मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर विद्यालय में किया गया विश्व जल दिवस का आयोजन

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमौर में विश्व जल दिवस का आयोजन  शुक्रवार को किया गया जिसमें कक्षा 6-9 तक के विभिन्न विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया | इनमें चित्रकला भाषण प्रतियोगिता निबंध लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इस मौक़े पर स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्या अरुणा चाढ़क ने शिरकत की | इस दौरान विद्यालय के मणिमहेश इको क्लब प्रभारी अनामिका शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रही। इन प्रतियोगिताओं की थीम भूमिगत जल अदृश्य को दृश्य बनाता है थी जिस पर प्रधानाचार्य ने बच्चों को जल की उपयोगिता व महत्व पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाते हुए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने वाले विभिन्न विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या के द्वारा ईनाम भी वितरित किए गए हैं | चित्रकला प्रतियोगिता में विशाल प्रथम सागर द्वितीय व दीक्षित तृतीय स्थान पर रहा, नारा लेखन प्रतियोगिता में अभय प्रथम दिवेश द्वितीय और क्रिश तृतीय स्थान पर रहे, भाषण प्रतियोगिता में मनीष प्रथम रोहन द्वितीय व बंटू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय के विभिन्न अध्यापक भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

22 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago