शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समस्त प्रदेशवासियों को राम नवमी की हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राम नवमी का त्यौहार भारत के उन धार्मिक त्योहारो में से एक हैं जिसे हिन्दू समाज के लोग बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। इसका हिन्दू धर्म में बहुत महत्व हैं। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था और इस दिन को उनके जन्मदिन से सम्बोधित किया जाता है। राम नवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को नवमी वाले दिन पड़ता हैं। यह दुर्गा अष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन का महत्व इसलिए भी इतना महत्वपूर्ण है क्योकि इसी दिन पर नवरात्रि के त्यौहार का समापन होता हैं। बहुत से लोग इस दिन अपने जानने वालो या मित्र एवं रिश्तेदारों को इस दिन की शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि भगवान मार्यादा पुरूषोतम श्री राम जी का जन्मोत्सव हमारे जीवन में कर्म, कर्त्तव्य पालन, वचनबद्धता, सहजता, शालीनता, अनुशासन, उपासना, नम्रता, धीरज जैसे भगवान श्री राम जी के गुणों को धारण करने का अवसर बन सकें। श्री पठानिया ने कहा कि यह धार्मिक पर्व हमें अन्य धार्मिक भावनाओं से जोड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखद व समृद्ध जीवन की कामना की है।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…