अपराध /दुर्घटना

शिमला : ढली में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

शिमला के ढली में एक युवक द्वारा घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में युवक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे महिला के बेटे ने युवक को पकड़ लिया और घरवालों के साथ उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना ढली थाने के जुन्गा इलाके की है। सोमवार की रात एक घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी एक युवक खिड़की से घर में घुस गया और 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की नियत से जोर-जबरदस्ती करने लगा। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष निवासी फागी के तौर पर हुई है। आरोपी पेशे से चालक है और टिप्पर चलाता है। महिला के शोर मचाने पर महिला के बेटे व अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता के बेटे द्वारा दी गई शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा था और उसने उसकी मां को घायल भी किया है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

58 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago