किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
देश भर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाए जा रहे पोषण पखवाडा के तहत खण्ड कल्पा में आंगनवाड़ी स्तर पर जागरूकता शिवर का आयोजन किया गया, जिसमे वृत रिकांगपिजी कल्पा, बाल्टरंग व सांगला के आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्र शरबो व अप्पर बारंग के कार्यकार्ता लक्ष्मी व लाल मणी ने शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्कूल के किशोर व किशोरियो गर्भवती महिलाओं स्तनपान करने वाली महिलाओं एवं पुरुषों को मोटे अनाजो हरी सबजियों व किनौर के लोकल अनाजों के लाभ के बारे में बताया। शरबो प्राथमिक पाठशाला के अध्यापक कृष्ण दास नेगी मुख्याध्यापक व अप्पर बारंग GSSS की अध्यापिका रामदासी की अध्यक्षता में जागरूकता शिवर का आयोजन किया । इस दौरान पाठशाला के अध्यापक सहित अध्यापिकाएं कमला, शोभा, विरेंद्र, इन्द्र, चन्द्र कला, आनंद सिद्वार्थ, अनिल कुमार, श्रवण कुमार, शव, तारा देवी उपस्थित थे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…