मुख्य समाचार

शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने दी राम नवमी की प्रदेशवासियों को बधाई

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समस्त प्रदेशवासियों को राम नवमी  की हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राम नवमी का त्यौहार भारत के उन धार्मिक त्योहारो में से एक हैं जिसे हिन्दू समाज के लोग बड़ी श्रद्धा से मनाते हैं। इसका हिन्दू धर्म में बहुत महत्व हैं। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था और इस दिन को उनके जन्मदिन से सम्बोधित किया जाता है। राम नवमी का त्यौहार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष को नवमी वाले दिन पड़ता हैं। यह दुर्गा अष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है। इस दिन का महत्व इसलिए भी इतना महत्वपूर्ण है क्योकि इसी दिन पर नवरात्रि के त्यौहार का समापन होता हैं। बहुत से लोग इस दिन अपने जानने वालो या मित्र एवं रिश्तेदारों को इस दिन की शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि भगवान मार्यादा पुरूषोतम श्री राम जी का जन्मोत्सव हमारे जीवन में कर्म, कर्त्तव्य पालन, वचनबद्धता, सहजता, शालीनता, अनुशासन, उपासना, नम्रता, धीरज जैसे भगवान श्री राम जी के गुणों को  धारण करने का अवसर बन सकें। श्री पठानिया ने कहा कि यह धार्मिक पर्व हमें अन्य धार्मिक भावनाओं से जोड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुखद व समृद्ध जीवन की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

“अंतरराज्यीय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…

2 hours ago

ठगी के मामले पुलिस ने फरार मुजरिम को जालंधर से दबोचा

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…

2 hours ago

छोटा शिमला मंदिर में दान पेटी चोरी मामला — आरोपी गिरफ्तार, दान पेटी व नकदी बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…

6 hours ago

दक्षिण अमेरिका की सबसे उंची चोटी पर सुंदरनगर के लाल का परचम

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…

8 hours ago

धूप से बढ़ेगा पारा, बिना बारिश दरका पहाड़—एनएच-3 पर 12 घंटे जाम

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…

8 hours ago

हिमाचल के फार्मा उद्योग को बड़ा झटका, 71 दवाओं के सैंपल फेल

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…

8 hours ago