शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
शिमला के ढली में एक युवक द्वारा घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है | जानकारी के अनुसार रात के अंधेरे में युवक घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इस बीच महिला के शोर मचाने पर वहां पहुंचे महिला के बेटे ने युवक को पकड़ लिया और घरवालों के साथ उसकी धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना ढली थाने के जुन्गा इलाके की है। सोमवार की रात एक घर में पूरा परिवार सो रहा था। तभी एक युवक खिड़की से घर में घुस गया और 67 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कमरे में पहुंचकर उसके साथ दुष्कर्म की नियत से जोर-जबरदस्ती करने लगा। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय मनीष निवासी फागी के तौर पर हुई है। आरोपी पेशे से चालक है और टिप्पर चलाता है। महिला के शोर मचाने पर महिला के बेटे व अन्य परिजनों ने युवक को पकड़ा और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया गया। पीड़िता के बेटे द्वारा दी गई शिकायत में उसने आरोप लगाया है कि आरोपी युवक दुष्कर्म की नीयत से घर में घुसा था और उसने उसकी मां को घायल भी किया है। पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ विरुद्ध आईपीसी की धारा 376, 511 व 452 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर पीओ सेल ने वर्ष 2018 में नाहन पुलिस…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…