भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर की ग्राम पंचायत पूलन मे पहली बार नए प्रयोग के तहत (देसी नस्ल) की बकरी व बकरे लोगों में वितरित किए गए | पंचायत प्रधान अनिता कपूर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को ग्राम पंचायत पूलन में पहली बार (देसी नस्ल) की बकरी व बकरे अनुसूचित जनजाति उपयोजना के तहत 12 अति निर्धन (बी,पी,एल,)गरीब परिवारों को प्रति परिवार (4 बकरी व 1बकरे) को वितरित किया गया | भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान क्षेत्रीय केन्द्र पालमपुर के सौजन्य से प्रति परिवार 70,000 रू० व इसकी कुल लागत 8,40,000 है व इसके साथ पशु आहार का भी वितरण किया गया | इससे पहले विदेशी नस्ल की बकरी व बकरे दिए जाते थे लेकिन यह विदेशी नस्ल हमारे वातावरण के अनुसार ज्यादा दिन जिंदा नहीं रह पाते थी जिसे की प्रधान ग्राम पंचायत पूलन के विशेष आग्रह पर देसी नस्ल की बकरी व बकरे अपनी पंचायत में वितरित करवाए गए हैं व सभी लाभार्थियों को पांच दिवसीय निशुल्क ट्रेनिंग के लिए भी पालमपुर भेजा गया है | उन्होंने बताया कि मुझे इस बात की बहुत ही खुशी है कि पूलन पंचायत के व्यापारी वीर सिंह द्वारा बेची गई 60 बकरियों को पूलन पंचायत के गरीब परिवारों को बांटा गया बेचने वाला भी पूलन का ही व्यापारी है और इसका लाभ लेने वाले भी 12 (BPL) परिवार भी पूलन पंचायत के ही हैं | उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वह अपनी आर्थिकी सुदृढ़ीकरण के लिए इस व्यवसाय को आगे बढ़ाए |
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) छोटा शिमला स्थित मंदिर में दान पेटी चोरी होने…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने माउंट अकोंकागुआ पर फहराया तिरंगा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है और तापमान…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। देश के फार्मा हब के रूप में पहचान बना चुके हिमाचल प्रदेश…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), पुलिस थाना धर्मपुर की टीम ने लंबे समय से फरार…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), पुलिस उप मंडल रामपुर के अंतर्गत थाना झाकड़ी में शस्त्र…