शिमला (राजकुमार सूद/संपादक),
हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दौरान आज सदन में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि चिट्टा तस्करों को बचाने में पुलिस कर्मचारी अगर शामिल पाए तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इंदौरा से कांग्रेस विधायक मलेंद्र राजन ने सदन में इस संबंध में जानकारी मांगी थी। चिट्टा कहां से आ रहा है और कितने पुलिसवालों की मिलीभगत है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अनुपस्थिति में हर्षवर्धन चौहान ने जवाब देते हुए कहा कि आज प्रदेश का युवा वर्ग चिट्टे से जूझ रहा है। नशा चुनौती बन गया है। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इंदौरा में चिट्टा तस्करों की छह करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। सरकार की कोशिश है कि किस तरह से इसे रोके जाए। बॉर्डर एरिया में तस्करी रोकने के लिए सरकार ने कडे़ कदम उठाए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…
संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…