मुख्य समाचार

धर्मशाला : दो मोटरसाइकिलों की आपसी टक्कर में दो युवकों की मौत, एक घायल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

शाहपुर के डढम्ब में चंबी धर्मशाला सड़क मार्ग पर दो बाइकों के आपस में टकराने से दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा वीरवार रात को हुआ है। मृतकों की पहचान अखिल निवासी भटेछ व कमल निवासी कुठेड़ धनोटू के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति की पहचान अश्वनी बृंदावन पालमपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कमल ने अपने एक अन्य साथी के साथ वीरवार को रक्कड का बाग मेला में दुकान लगाई थी तथा शाम को वे दुकान बन्द कर अपनी बाइक से घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे मोटरसाइकल से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।  शाहपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कमल के शव को पोस्टमार्टम करने के लिए धर्मशाला और अखिल के शव को मेडिकल कॉलेज टांडा भेजा गया है। घायल व्यक्ति अश्वनी बृंदावन पालमपुर को मेडिकल कॉलेज टांडा में दाखिल किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

5 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago