Categories: Uncategorized

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस आज शिमला स्थित सरकारी आवास ‘ओक ओवर’ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न वर्गों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए चिनार का पौधा रोपित किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी एवं देहरा से विधायक कमलेश ठाकुर सहित परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।दिन की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों द्वारा आयोजित मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मैराथन सचिवालय से शुरू होकर मालरोड स्थित चर्च के समीप संपन्न हुई।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का बजट जनकल्याण पर केंद्रित है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने ‘सेवा परमो धर्मः’ के भाव से कार्य करने की बात दोहराते हुए कहा कि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है।उन्होंने वर्ष 1952 से मिल रही आरडीजी (राजस्व घाटा अनुदान) को बंद किए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश का अधिकार है और इसे बहाल करवाने के लिए सरकार हर मंच पर अपनी बात रख रही है।मुख्यमंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देश को प्रतिवर्ष लगभग 90 हजार करोड़ रुपये की पारिस्थितिक सेवाएं प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय अनुशासन के तहत उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे। साथ ही, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की 18 महिला लाभार्थियों को वित्तीय सहायता भी वितरित की। प्रत्येक को 3 लाख रुपये की सहायता में से पहली किश्त के रूप में 1 लाख रुपये प्रदान किए गए।जन्मदिवस के मौके पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा इंदिरा गांधी खेल परिसर में रक्तदान शिविर और बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर मंत्रीगण, विधायकगण, विभिन्न बोर्डों और निगमों के पदाधिकारी तथा वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago